देवास: देवास नगर निगम: नवागत आयुक्त ने निगम के कार्यों की समीक्षा की
Dewas, Dewas | Sep 17, 2025 नवागत नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा बुधवार 17 सितम्बर को निगम बैठक हाल मे समस्त विभाग प्रमुखों व उनके अधिनस्थ कर्मचारियों की परिचय बैठक ली गई तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी ली गई। बैठक मे आयुक्त के द्वारा निर्देश जारी किये गये कि सफाई व्यवस्था में कसावट लाये।