कोलेबिरा। वर्ष 2026 का स्वागत कोलेबिरा प्रखंड में उत्साह के साथ किया गया। रात 12 बजे आतिशबाजी से जश्न शुरू हुआ। सुबह देवालयों में पूजा-अर्चना हुई। 11 बजे के बाद बाजार सूने रहे, जबकि गोबरधसा डैम, बूढ़ा महादेव, लरबा डैम व भंवर पहाड़गढ़ में भारी भीड़ उमड़ी। युवा डीजे की धुन पर झूमे। पुलिस मुस्तैद रही।