प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।