नैनीताल हल्द्वानी रोड में अचानक सामने आए राहगीर को बचाने के चक्कर में दो वाहनों में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि राहगीर को कोई चोट नहीं आई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए तो चालक कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी टैक्सी कार में सवारी लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था।