ब्रह्मपुर: जवही दीयर में आग से गरीब परिवार का आशियाना खाक, प्रशासन ने शुरू की सहायता प्रक्रिया
जवही दीयर गांव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 1 बजे हुई आगजनी की घटना में लालाबाबू राम का पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। मध्य रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते उनकी झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भयावह थी कि घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, चारपाई सहित लगभग 10 हजार रुपये नगद भी राख में बदल गए।