समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। कई पंचायत सरकार भवनों का निर्माण अधूरा पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।