हनुमाननगर: रतनपुरा गांव के बुधवार को किराना दुकानदार से लूट मामले में पुलिस ने किया खुलासा ,लूट का आरोप झूठा ,लेन देन का था मामला
हायाघाट थाना क्षेत्र के रतनपुरा रेलवे गुमटी के पास बुधवार को एक किराना दुकानदार अब्दुला खान से लूट मामले में SDPO अमित कुमार ने खुलासा करते हुए कहा की मामला लेनदेन का है लूट का नही है।किराना दुकानदार अब्दुला खान ने आरोप लगाया था की उसके साथ समशेर ने 1लाख 95 हजार लूट लिया। SDPO सदर अमित कुमार ने जांच किया तो पता चला की किराना दुकान का बकाया को लेकर लड़ाई था।