बांसडीह: जितौरा ग्राम सभा में खेत में भैंस जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक वृद्ध हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी
Bansdih, Ballia | Nov 26, 2025 बांसडीह थाना के जितौरा ग्राम सभा में खेत में भैंस जाने को लेकर दो पक्षों में हुई विवाद में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव करने गया वृद्ध का पुत्र भी चोटिल हो गया। पीड़ितों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच पर जुट गई। बुधवार के दिन प्रभारी निरीक्षक ने बताया की विधिक कार्रवाई की जा रही है।