पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र राजद ने किया जोरदार प्रदर्शन
मंगलवार को छात्र राष्ट्रीय जनता दल पूर्णिया जिला इकाई के माननीय जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल के नेतृत्व में पूर्णिया विश्वविद्यालय की सिनेट और सिंडिकेट बैठक के दौरान जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। छात्र राजद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।