रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में निकाली गई स्कूटी रैली को लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात, डॉक्टर चारू द्विवेदी ने दिया बयान
पुलिस लाइन चुर्क में गुरुवार दोपहर 3बजे मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूटी रैली निकाली गई,अभियान को क्षेत्राधिकार यातायात डॉक्टर चारू द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से ही सोनभद्र पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी के तहत इस बाइक रैली का भी आयोजन किया गयाहै