कहरा: सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद में सड़क किनारे मिला युवक का शव, घटनास्थल पर पुलिस जांच में जुटी
घटना सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद का है जहां सड़क किनारे युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश कर रही है मृतक की पहचान मो सरफराज के रुप में हुआ है जो रिक्शा चलाकर जीवनयापन का कार्य कर रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के वजह का शीघ्र उदभेदन कर लिया जाएगा।