कहरा: गंगाजल के निजी कोचिंग में महिला थानाध्यक्ष ने छात्रों को सामाजिक कुरीतियों पर दी जानकारी
सहरसा एसपी हिमांशु के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगाजल चौक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में छात्र एवं छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।