खुरई: ढेमा ढाना गांव में जमीनी विवाद में भतीजे ने ताऊ की गर्दन दबाकर की मारपीट, ताऊ ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
Khurai, Sagar | Aug 7, 2024 खुरई के देहात थाना क्षेत्र के ढेमा ढाना गांव में भतीजे हेमंत ने अपने ताऊ रामसिंह यादव की गर्दन दबाकर मारपीट कर दी। राम सिंह की पत्नी गीता ने बताया कि पहले हेमंत ने खुरई में उसकी पिटाई की बाद में गांव जाकर उसके पति की पिटाई कर दी। जिसके बाद उसके पति ने कीटनाशक पीकर आत्म हत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सागर रेफर कर दिया। पुलिस ने किया मामला दर्ज।