खुरई: खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को यादव और विश्वकर्मा समाज ने दिया समर्थन, दोनों ने मुख्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।
Khurai, Sagar | Aug 5, 2024 खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को आज यादव और विश्वकर्मा समाज ने समर्थन देते हुए जूलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से खुरई को जल्दी जिला बनाने की मांग की है। जूलूस के रूप में धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और अपने उद्बोधन में कहा कि खुरई तब से तहसील है जब केवल इंदौर व खुरई प्रदेश की दो नगर पालिकाएं थीं।