खुरई: तलैया में कूदकर एक अज्ञात महिला ने किया आत्माहत्या का प्रयास लोगों ने निकाल कर अस्पताल में कराया भर्ती ईलाज के दौरान मौत
Khurai, Sagar | Aug 6, 2024 खुरई के संत रविदास वार्ड स्थित तलैया में एक 35 वर्षीय महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। लोगों ने निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। ईलाज के दौरान उसकी मौत। चश्मदीदों ने बताया कि महिला पहले सड़क किनारे बैठी थी फिर अचानक जय श्री राम चिल्लाते हुए तलैया में कूद गई। शहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।