पहाड़पुर–लखैयपुर सड़क मार्ग के गन्नी पिपरा के पास सड़क धसने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को भी खराब सड़क की वजह से एक टोटो रिक्शा करीब दस फीट गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि किसी तरह की जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है, जिसकी मरम्मत नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।