लखीमपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री का डीएम और एसपी ने भव्य स्वागत किया, प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन
उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगी विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया है।