फिरोज़ाबाद: चौबान मोहल्ला निवासी नीरज यादव बने समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता, सपा जिलाध्यक्ष ने जारी किया प्रेस नोट
समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष शिवराज सिह यादव एडवोकेट ने शुक्रवार रात नौ बजे क़रीबन प्रेस नोट जारी कर अवगत कराया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं सांसद अक्षय यादव की स्वीकृति से मौहल्ला चौबान निवासी नीरज यादव को जिला प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया।