मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों से कुल 10 डीजे साउंड मशीन जब्त किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम लई, लठुआ, चौआरी और सागरपुर से कुल 10 डीजे मशीन जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि होली पर्व पर डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंध है।