सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पर पलटा कंटेनर, हादसे में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, अन्य गंभीर घायल
जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कंटेनर पास से गुजर रहे ट्रैक्टर पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हाईवे पर कंटेनर पलटने से लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।