बासुकीनाथ नगर पंचायत अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य सड़क मार्ग बासुकीनाथ नंदी चौक के पास इस कड़ाके की भीषण शीतलहरी को देखते हुए आसपास के दुकानदार के द्वारा नगर पंचायत पदाधिकारी से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है।सोमवार 6:00 बजे इन दुकानदारों ने पत्रकार से बताया कि इससे पूर्व ठंड के समय अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस साल व्यवस्था नहीं की जा रही है।