पूर्णागिरि: टनकपुर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले के चौथे दिन नेपाल की टीमों ने किया प्रतिभाग
सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले के चतुर्थ दिवस पर नेपाल सहकारिता विभाग तथा सहकारिता विभाग, जनपद चम्पावत द्वारा संयुक्त रूप से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दोनों देशों की सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों तथा सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।