बेगूसराय: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में इंटेलिजेंस कमिटी की बैठक, कई निर्देश जारी
कार्यालय कक्ष में DM तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव- 2025 को लेकर जिला इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान डीएम ने संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र चिह्नित करने, ड्रग्स, शराब, नारकोटिक्स आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.