बेगूसराय: भाजपा कार्यालय में ग्रामीण पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं से हुआ संवाद
भाजपा कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे ग्रामीण पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक कुंदन कुमार मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने बैठक के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की परोपकारी योजनाएं एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं से बिंदुवार संवाद किया.