कटनी नगर: नगर में रपटा नदी के बहाव स्थल पर अतिक्रमण कर NGT के नियमों का किया गया था उल्लंघन, प्रशासन ने शुरू की हटाने की कार्रवाई
एनकेजे थाना अंतर्गत रपटा नदी पुल पर किए गए अतिक्रमण को हटाने प्रशासनिक अमला आज सोमवार सुबह 9:00 बजे पहुंचा जहां एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इस अतिक्रमण को हटाया गया संबंध में एसडीएम प्रदीप मिश्रा द्वारा आज सोमवार शाम5:40मिनट पर जानकारी दी गई। क्षेत्र के नागरिकों ने बताया की नदी कब्जे से बीते वर्ष नदी पर बने दोनों पुल बारिश मे जलमग्न हो गए थे।