नगर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया जब जैन समाज के वार्ड नंबर 3 स्थित नवनिर्मित मंदिर में 9 तीर्थंकर की पावन प्रतिमाएं विधि विधान के साथ विराजमान की गई। नगर के मूल नायक भगवान महावीर स्वामी जी के साथ भगवान पारसनाथ जी भगवान शांतिनाथ जी भगवान अभिनंदन नाथ जी भगवान मनीि सुब्रत नाथ जी की प्रतिमाओं की स्थापना श्रद्धा भक्ति के वातावरण में सम्म्पन हुई।