🌊 महादेव नहर का होगा कायाकल्प, चमकेगा छठ पूजा स्थल 🙏
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और महापौर दीपक बाली के प्रयासों से काशीपुर-बाजपुर रोड स्थित महादेव नहर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है।
महापौर दीपक बाली ने नगर निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय पार्षदों और आर्किटेक्ट संस्था के साथ महादेव नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को विकसित करने के लिए लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।
📍 कुण्डेश्वरी रोड से प्रकाश सिटी के सामने खड़कपुर तक नहर क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की योजना है। यहां छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रस्तावित विकास के बाद यह स्थल केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे वर्ष आम जनता के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
🌿 योजना में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, पैदल घूमने-टहलने की सुविधाएं और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। नहर में गंदे पानी की निकासी और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
महापौर ने बताया कि एसआरएफ से द्रोणासागर तक बने बाईपास के निर्माण से बची करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि से बाईपास मार्ग का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना पर काम आगे बढ़ रहा है।
पूर्वांचल समाज की ओर से भाजपा नेता अमित सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए महापौर दीपक बाली और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
✨ महादेव नहर का विकास—आस्था, स्वच्छता और सुंदर काशीपुर की दिशा में एक नई पहल।
#काशीपुर #महादेवनहर #छठपूजा #छठमहापर्व #दीपकबाली #पुष्करसिंहधामी #काशीपुरनगरनिगम #सौंदर्यीकरण #पूर्वांचलसमाज #विकास #स्वच्छकाशीपुर
Dehradun, Dehradun | Sep 15, 2026