बलिया: चित्तू पाण्डेय रेलवे क्रॉसिंग पर धू-धू कर जलने लगी बुलेट बाइक, मचा हड़कंप
Ballia, Ballia | Mar 16, 2026 बलिया के चित्तू पाण्डेय रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की दोपहर एक बजे उस समय हड़कंप मच गया। जब फाटक खुलने के बाद एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। बाइक चला रहा अमित और पीछे बैठे किशोर पीयूष चौहान ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।