जिले के कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद पसान में सनातन संस्कृति और हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर भव्य हिन्दू महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी 2026 को जमुना कालरी तथा 28 जनवरी 2026 को भालूमाड़ा में सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजन की शुरुआत 22 जनवरी को भालूमाड़ा स्थित एसईसीएल क्लब लीला मैदान से कलश यात्रा के साथ होगी।