नौरोजाबाद: नौरोजाबाद लाया गया घुलघुली के डैम में मिले युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को गया सौंपा
नौरोजाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुलघुली डैम में मिले मृत युवक का शव लाया गया।जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।गौरतलब है कि मोहेलाल बैगा पिता दादूराम बैगा 8 सितंबर 2024 से घर से लापता था।जिसका शव आज घुलघुली के डैम में मिला है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।