पूर्वी टुंडी में बड़ा हादसाः बिजली तार से टकराया बिचाली लदा पिकअप, आग लगने से वाहन जलकर खाक पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक की मुख्य सड़क पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिचाली (फसल) लदा एक पिकअप वाहन अचानक बिजली के लटकते तार से टकरा गया। टक्कर के साथ ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते वाहन में आग लग गई।