आरा: आरा सदर अस्पताल में सूर्यकालो देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2025 सोमवार शाम 6:00 बजे आरा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच माँ सूर्यकालो देवी के सातवें पुण्यतिथि पर उनके शिक्षक पुत्र सुशील भट्ट और अशोक भट्ट के नेतृत्व में विभिन्न वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन यशवंत नारायण अभय विश्वास भट्ट और संजय राय मौजूद थे।