आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के पास कयाड़ नदी पर बने संकरे पुल के नजदीक एक पिकअप में सामने से तेज रफ्तार आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे पिकअप बीच सड़क पर ही पलट गई । हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया । हादसे में पिकअप चालक मनीष यादव पुत्र राजेंद्र यादव घायल हो गया । घायल को अस्पताल भेजकर उसका उपचार कराया गया ।