बरेली: सेटेलाइट पर बाइक सवार ने कांवड़िये को मारी टक्कर,जाम लगाकर धरने पर बैठे कांवड़िये
बरेली में पुलिस-प्रशासन के उस वक्त हाथ-पांव फूल गए, जब कांवड़ लेकर जा रहे एक कांवड़िये से स्कूटी टच हो गई। कांवड़ से गंगाजल जमीन पर गिर गया। इससे कांवड़िये भड़क गए और बरेली-पीलीभीत हाईवे जाम करके धरने पर बैठ गए। बीच हाईवे पर कांवड़ियों के धरने से हाईवे पर वाहन ठिठकते गए। घटना की भनक लगते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए।