बरेली: सुभाषनगर के सर्वोदयनगर की महिलाओं ने बीडीए की जमीन पर कब्जा को लेकर एसडीएम से शिकायत
तहसील दिवस के दौरान सुभाषनगर की महिलाओं ने एसडीएम सदर के सामने शिकायत की है कि ब्लाक प्रमुख पति पर आरोप लगाया कि बीडीए की जमीन पर पार्क का नक्शा पास कराने के बाद दो रास्तों को भी बन्द कर दिया गया है और शादी हाल बनाने का भी आरोप लगाया है। एसडीएम सदर से शिकायत कर कब्जा मुक्त कर कार्रवाई की मांग की है।