कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा में हुए हत्याकांड का सहरसा पुलिस ने किया उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार, सदर SDPO ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Apr 25, 2025 पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा वार्ड 12 मे बीते 12 अप्रैल को भुजा विक्रेता की गला काटकर हुए हत्याकांड मामले का सहरसा पुलिस ने सफल उद्वेदन कर लिया है। और घटना मे प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया। साथ ही एक मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन शाह बताया जा रहा है।