नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शसना बाजार के आगे मुख्य सड़क के पास पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने छापेमारी कर 180 लीटर देशी शराब एवं 35.25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के जयनगरा निवासी जगदीश सिंह के पुत्र चन्द्रशेखर कुमार के रूप में क