सागर नगर: चांदामऊ अग्निकांड: बजरंग सेना का कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम चांदामऊ अग्निकांड में दो बच्चों की मौत के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से नाराज बजरंग सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट गेट क्रमांक-2 पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान संगठन ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।