कोल: सिविल लाइन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वाइल्ड लाइफ बाउंड्री के निकट से 25 हजार का इनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 28, 2024 थाना सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार देर रात्रि मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त राशिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में AMU के छात्रावास में रह रहा था। शनिवार रात्रि पुलिस चेकिंग कर रही थी इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और घायल हो गया।