कोल: ननिहाल में रह रहा युवक नाबालिक को लेकर हुआ फरार, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Apr 28, 2024 नाबालिक लड़की को मोहल्ले का ही एक युवक लेकर फरार हो गया। उक्त युवक अपनी ननिहाल में रह रहा था। नाबालिक लड़की को क्षेत्र में काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। इस संदर्भ में लड़की के पिता के द्वारा रविवार करीब 12:00 बजे संबंधित थाने में जाकर उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।