कोल: मौलाना आजाद नगर में शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Apr 28, 2024 थाना क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर में शनिवार रात्रि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लग गई। युवक को गोली लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद प्राप्त तहरीर के अनुसार पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।