जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी के बस स्टैंड के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ट्रक की टक्कर से व्यक्ति के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया।