कुचायकोट: गोपालपुर थाना क्षेत्र के मादाचक गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति जख्मी, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मादाचक गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए जख्मी व्यक्ति की पहचान मुद्रिका राम के रूप में हुआ। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बुधवार को शाम 7:30 बजे दी गई। जख्मी व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराए जहां पर उपचार चल रहा है।