अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्या प्लांट के पास रहने वाली 11 वर्षीय बालिका सपना कुशवाहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सपना आज 26 जनवरी सुबह करीब 9:00 बजे अपने घर से शासकीय स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान स्कूल के पास तेज रफ्तार स्कूल वैन (ईको कार) ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सपना गंभीर रूप से घायल हो गई।