सीतापुर: कटीली पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, महिला पुलिसकर्मी सहित 4 वर्ष का मासूम घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के कटीली पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मी सहित 4 वर्ष का मासूम बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महिला आरक्षी ट्रांसफर होने के कारण महोली से रामपुर कला जा रही थी।