कुल्लू: कमल कांत ने पाली से चकलोट, चूनागई तक दो पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क की जानकारी दी
Kullu, Kullu | Sep 16, 2025 चकलोट निवासी कमल कांत राणा ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया की दो पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पाली से चकलोट,चूनागई पिछले 14 दिनों से बंद पड़ी हुई है। जिससे की लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमल कांत ने बताया की इस सड़क बंद होने से स्कूल के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्दी सड़क मार्ग को बहाल करने की गुहार लगाई है।