पलासी: इनारा चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दो युवकों से लूट 3 लाख 65 हाजर रूपये, की मारपीट
Palasi, Araria | Aug 6, 2024 पलासी-कलियागंज पथ पर इनारा चौक स्थित पुलिया के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों से पिस्टल दिखाकर तीन लाख 65 हजार लूट लिया। बताया गया कि दोनों युवक कलियागंज के एक किराना थोक विक्रेता की दुकान पर काम करता है। घटना उस वक्त हुई जब दोनो युवक पलासी बाजार से किराना व्यवसायियों से बकाया राशि वसूली कर कलियागंज लौट रहे थे।