उदयपुर जिले के वल्लभनगर व भटेवर सहित आस पास के विभिन्न गांवों व कस्बों में शनिवार रात्रि 8 बजे धनतेरस पर्व के साथ ही क्षेत्र में पांच दिवसीय दीपोत्सव महापर्व का आगाज हुआ। धनतेरस पर्व के अवसर पर सदर बाजार, शिवाजी मार्किट, कबूतर चौक, शीतला माताजी मन्दिर, तहसील रोड़ पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। वही कई गांवो में चौराहों व बाजारों में आकर्षक विद्युत सज्जा की।