बिरनी: बिशनपुर भलुआ गांव में जहरीले सांप के काटने से बच्ची की हुई मौत
Birni, Giridih | May 30, 2025 बिरनी प्रखंड के बिशनपुर भलुआ गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे नरेश वर्मा की 5 वर्षीय पुत्री अचानक पलंग पर सोते समय सांप के डसने से मौत का शिकार हो गई। बच्ची के अचानक बेचैन होने पर जब परिवार ने पलंग के नीचे देखा, तो एक जहरीला कैरेट सांप नजर आया। परिजन बच्ची को झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन को