मोहर्रम को लेकर रविवार दोपहर एक बजे नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस को लेकर सख्त पुलिसिया इंतजाम भी देखा गया। कस्बे में लोग ताजिये की खूबसूरती निहारते दिखे। वहीं माह ए मोहर्रम के दसवें दिन कस्बे व गांवों में नम आंखांे से ताजिए कर्बला में दफन किये गये। जुलूस के दौरान युवाओं ने जंग की याद में करतब भी दिखलाये।